ड्रग्स लेने के आरोप में श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत को पुलिस लिया हिरासत में, होटल पार्टी पर हुई थी रेड

By: Pinki Mon, 13 June 2022 10:11:10

ड्रग्स लेने के आरोप में श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत को पुलिस लिया हिरासत में, होटल पार्टी पर हुई थी रेड

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत को बेंगलुरु में पुलिस ने ड्रग्स लेने का आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धा कपूर के भाई समेत कुल 6 लोग ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाये गए हैं। ये लोग बेंगलुरु के एमजी रोड स्थित होटल में पार्टी कर रहे थे। वहीं पुलिस ने छापा मारा था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एमजी रोड स्थित एक होटल में छापेमार कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक यहां रेव पार्टी चल रही थी। पुलिस के मुताबिक यह स्पष्ट नहीं है कि ये लोग पहले से ड्रग्स का सेवन करके पार्टी में पहुंचे थे, या होटल में इसका सेवन किया। बता दे, सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद जिस तरह से सेलेब्स का ड्रग्स केस में नाम सामने आ रहा है, वो काफी शॉकिंग रहा है।

सिद्धांत कपूर दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर के बेटे हैं और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई हैं। सिद्धांत खुद भी फिल्म लाइन में हैं। वे कई बॉलीवुड मूवीज में नजर आए हैं। ये बात अलग है कि सिद्धांत का करियर फ्लॉप रहा है। फिल्मों के अलावा वे वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आए हैं। लेकिन आज तक कोई ऐसा रोल उन्हें पहचान नहीं दिला पाया। सिद्धांत ने फिल्म हसीना पारकर में अपनी बहन श्रद्धा कपूर संग स्क्रीन शेयर किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

आपको बता दे, श्रद्धा कपूर का नाम भी ड्रग्स केस में आया था। सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में श्रद्धा कपूर एनसीबी की रडार में आई थीं। इस सिलसिले में एनसीबी की टीम ने श्रद्धा कपूर से पूछताछ भी की थी।

ये भी पढ़े :

# बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई अक्षय की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज', समय से पहले होगी OTT पर स्ट्रीम

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com